
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि CIA की ब्रिफिंग में उन्हें बताया गया कि मोजतबा खामेनेई समलैंगिक (gay) हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “ऐसी बात कही गई थी… कई लोग ऐसा कह रहे हैं।”
ट्रंप ने इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं दिया। ईरान में समलैंगिकता इस्लामिक कानून के तहत अपराध मानी जाती है, इसलिए यह बयान काफी संवेदनशील माना जा रहा है।
इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लिया है। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और मिसाइल क्षमता लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।
ट्रंप के इन बयानों की किसी स्वतंत्र स्रोत से अभी पुष्टि नहीं हुई है, जिससे विवाद और बढ़ गया है।



