उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: खुले नाले में गिरा बच्चा, सरिया पेट में धंसने से मौत

चिलुआताल क्षेत्र में निर्माणाधीन खुले नाले में साइकिल से गिरने से 12 वर्षीय छात्र कन्हैया चौरसिया की दर्दनाक मौत हो गई।

यह हादसा बुधवार शाम हुआ, जब बच्चा 4 दिन पहले पिता से मिली नई साइकिल लेकर घर लौट रहा था। साइकिल अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जहां निकला हुआ सरिया उसके पेट में धंस गया। बच्चा दर्द से चीखता रहा।

आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार और स्थानीय लोगों ने जीडीए तथा पीडब्ल्यूडी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। नाले में सुरक्षा के कोई उपाय नहीं थे, ढक्कन खुला छोड़ दिया गया और सरिया हटाई नहीं गई। इस घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button