देश

‘आज मतदान का अधिकार छीन रहे हैं, कल NRC से नागरिकता भी छीन लेंगे’: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल में चुनावी रैली के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं और लोगों के मतदान के अधिकार को छीनने की कोशिश कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने कहा, “पहचान और नागरिकता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। किसे वैध भारतीय मतदाता माना जाएगा और किस आधार पर? भाजपा को इस पर जवाब देना चाहिए। आज मतदान का अधिकार छीना जा रहा है, कल ये लोग NRC लाकर लोगों की नागरिकता भी छीन लेंगे।”

टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर असली मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है और बंगाल इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देगा।

यह बयान ममता बनर्जी की 2026 विधानसभा चुनाव से पहले पहली बड़ी चुनावी रैली में दिया गया।

Related Articles

Back to top button