सलमान खान को कांटा सांप ने, जानिए अब कैसी है उनकी हालत

सलमान खान जल्द ही अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले है, यानी की 27 दिसंबर को उनका जन्मदिन है। जिसकी वजह से सलमान के चाहने वाले बेहद खुश है। लेकिन इसके बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता सलमान के फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, समलान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद थे। अभिनेता यहां पर क्रिसमस मनाने आए थे लेकिन  सलमान खान के साथ यह भयावह हादसा हो गया।

सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। 

अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट चुके हैं। अब सलमान की हालत ठीक बताई जा रही है। जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं। 27 दिसंबर यानी कल सलमान का बर्थडे है ऐसे में कहना मुश्किल है कि उनके जन्मदिन पर कोई बड़ा सेलिब्रेशन होगा या नहीं।

अगर बात सलमान खान के वर्क फ्रंट की करें तो इस समय सलमान खान बिग बॉस 15  होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में उनकी मूवी ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने काफी समय पनवेल फार्म हाउस में व्यतीत करते हैं यह उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। अभी हाल ही में सलमान खान ने पनवेल स्थित फार्म हाउस में लंबा वक्त बिताया था।

LIVE TV