Corona Vaccine: कोरोना का टीका लगवाते ही यह लड़की बनी करोड़पति, जानिए क्या लगाया जुगाड़

कोरोना (Corona) टीका पूरे देश में बहुत तेजी से लगाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए सरकारे काफी मेहनत कर रही है। लोगों को प्रेरित करने के लिए नए-नए अभियान चलाए जा रहे है। इन्हीं अभियानों से एक लड़की करोड़पति बनी है। कोरोना(Corona) टीका लगवाते ही क्या कोई करोड़पति बन सकता है। जी हां एक लकड़ी ने ऐसा जुगाड़ निकाला कि वह कोरोना टीका लगवाते ही 7 करोड़ की मालिक बन गई। अब इस लड़की के किस्से सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहे है।

जिस कोरोना वायरस से लोगों को घरों में कैद होना पड़ा, इतनी परेशानी उठानी पड़ी। आज उसी की वजह से यह लड़की चंद सैकेंडों में करोड़पति बन गई। यह लड़की करोड़पति कोरोना वैक्सीनेशन के एक खास अभियान के तहत इनाम जीतने से बनी है। इनाम जीतने के लिए उसका अपनाया यह तरीका काबिले-तारीफ है। खबरों के मुताबिक कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत 7 करोड़ रुपये का इनाम जीतने वाली लड़की जोआने है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आस्ट्रेलिया की सरकार ने लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मिलियन डॉलर वैक्स कैंपेन शुरू किया था। इसमें 30 लाख लोगों के बीच किसी एक को जैकपॉट जीतने का मौका मिलना था। इस कैंपेन में ही जोआने ने कोरोना का टीका लगवाया और कुछ दिन बाद ही उसे पता चला कि वह 7 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीत गई है।

7 करोड़ रूपए जीतना एक सपने जैसा-
जोआने खुद भी इस बात से अनजान थी कि वह एक वैक्सीनेशन से करोड़पति बन सकती है। जोआने ने वहां की मीडिया को बताया कि यह सब उनके लिए सपने जैसा ही था। जीतने के बारे में उन्होंने सोचा तक नहीं था। मैंने वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इस दौरान कैंपेन के तहत उसका द मिलियन डॉलर वैक्स अलायंस लॉटरी सिस्टम में भी उसका रजिस्ट्रेशन हुआ। वैक्सीन कराने के कुछ दिन बाद ही उसे पता चला कि वह इनाम जीत गई है। अब तो लग रहा है कोरोना उसके लिए संजीवनी है।

LIVE TV