मनोरंजन

मामला लीगल है सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, रवि किशन के नए जज अवतार में मचाया धमाल

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर कोर्टरूम कॉमेडी ‘मामला लीगल है’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। ट्रेलर में नए केस, तेज बहसें और ढेर सारा हास्य दिख रहा है, जो दर्शकों को बांधे रखने वाला है।

रवि किशन फिर से मुख्य भूमिका में हैं, जहां उनका किरदार वी.डी. त्यागी अब पटपड़गंज कोर्ट का नया जज बन चुका है। उनके सामने अजीबोगरीब और मजेदार मुकदमे आते हैं। इस सीजन में नायला ग्रेवाल, यशपाल शर्मा, निधि बिष्ट के साथ कुशा कपिला की नई एंट्री से कहानी में और हलचल मची है।

ट्रेलर को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रवि किशन ने कहा कि पहले सीजन का प्यार उनके लिए खास था और इस बार ह्यूमर के साथ रिश्तों की गहराई ज्यादा होगी।

पोशम पा पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस यह सीरीज 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। निर्देशन राहुल पांडे ने किया है।

Related Articles

Back to top button