
भारत में जनगणना 2027 का पहला चरण आज 1 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना है, जो पूरी तरह डिजिटल तरीके से हो रही है।
इस चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना होगी, जिसमें घरों की स्थिति, सुविधाएं और संपत्तियों की जानकारी ली जाएगी। पहली बार गणनाकर्मी मोबाइल ऐप के जरिए डेटा इकट्ठा करेंगे और नागरिक खुद भी ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकेंगे। पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध है।
पहला चरण अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर चलेगा। दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में होगा।
इस बार जनगणना में जाति की गिनती भी शामिल की जाएगी। सरकार का दावा है कि डिजिटल प्रक्रिया से यह गणना ज्यादा तेज, सटीक और पारदर्शी होगी।



