देश

मध्य प्रदेश में व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर खुद को लगाईं फांसी, दादा ने भी उसकी चिता में लगाईं छलांग

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति ने अपने पोते की चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले पोते ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली थी। पुलिस हत्या के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति ने अपने पोते की चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बहरी थाना क्षेत्र के सिहोलिया गांव में घटी। पुलिस उपाधीक्षक गायत्री त्रिपाठी ने बताया, “अभय राज यादव ने शुक्रवार को अपनी पत्नी सविता यादव की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर खुद को फांसी लगा ली।” उन्होंने बताया, “उसी शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।”

अंतिम संस्कार के समय उनके दादा रामावतार यादव घर पर ही थे, लेकिन देर रात वे लापता हो गए। त्रिपाठी ने बताया, “शनिवार की सुबह परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की। जब वह नहीं मिला तो वे दाह संस्कार स्थल पर गए, जहां उन्होंने एक अधजला शव देखा।” “जब तक पुलिस पहुंची, शव पूरी तरह जल चुका था।”

सविता यादव की हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button