देशबड़ी खबर

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास के लिए जारी किया मैनिफेस्टो, केंद्र से की सात मांगें..

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आगामी दिल्ली चुनाव के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। यह घोषणापत्र मध्यम वर्ग के लिए है।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आगामी दिल्ली चुनाव के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। यह घोषणापत्र मध्यम वर्ग के लिए है। उनका दावा है कि मध्यम वर्ग को लगातार सरकारों ने नजरअंदाज किया है। अरविंद केजरीवाल ने अन्य राजनीतिक दलों पर मध्यम वर्ग को “सरकार के लिए सिर्फ़ एक एटीएम” समझने का आरोप लगाया। अपने घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी के मुखिया ने मध्यम वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के लिए केंद्र से सात मांगें रखीं।

केजरीवाल ने कहा भारत में मध्यम वर्ग करों के बोझ तले दबा जा रहा है। वे कर आतंकवाद के शिकार हैं, वो भारी कर चुका रहे हैं लेकिन बदले में उन्हें बहुत कम मिल रहा है। मिडिल क्लास की जनता किसी भी राजनीतिक दल के एजेंडे में नहीं है,” केजरीवाल ने कहा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए कई घोषणाए की है, जैसे संजीवनी योजना जिसका उद्देश्य दिल्ली में बुजुर्गों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा और कल्याण प्रदान करना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि करदाताओं के पैसे का उपयोग करदाताओं के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, “जब विदेशों में ऐसी योजनाएं लागू की जाती हैं, तो हम उनकी प्रशंसा करते हैं। लेकिन जब हम भारत में ऐसा करते हैं, तो इसे मुफ्त का लेबल दिया जाता है। मतदाताओं के पैसे का उनके लाभ के लिए उपयोग करने से देश का विकास होता है।”

आम आदमी पार्टी की केंद्र से सात मांगें हैं

1- शिक्षा बजट को 2% से बढ़ाकर 10% किया जाए और निजी स्कूलों की फीस को विनियमित किया जाए।

2- उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी शुरू की जाए ताकि यह मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सुलभ हो।

3- स्वास्थ्य बजट को बढ़ाकर 10% किया जाए और स्वास्थ्य बीमा पर कर हटाया जाए।

4- आयकर छूट की सीमा को 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाए।

5- आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटाया जाए।

6- वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजना शुरू की जाए।

7- रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को 50% रियायत दी जाए।

Related Articles

Back to top button