देश

कर्नाटक में भीषड़ हादसा ,टक्कर लगने से महिला हवा में उछली, मौके पर ही मौत..

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक्सप्रेसवे पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक्सप्रेसवे पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में महिला को हवा में उछलते हुए देखा गया है , और सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का 30 सेकंड की सीसीटीवी क्लिप में पीड़िता को एक अन्य महिला और दो बच्चों के साथ रात में एक्सप्रेसवे पार करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। महिला डिवाइडर से दूसरी लेन पर पहुंची थी, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी और तेज गति से भाग गई।

टक्कर लगने से महिला हवा में उछल गई और तीन लेन दूर जाकर जमीन पर गिरी, जबकि उसके पीछे चल रही दूसरी महिला और बच्चे बाल-बाल बच गए। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति उसे देखने के लिए दौड़ता हुआ आता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। कार और चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button