खेलदेशबड़ी खबर

टी20 विश्व कप 2026 फाइनल: खिताबी मुक़ाबले में भारत के सामने न्यू ज़ीलैंड की चुनौती, इन खिलौड़ियों पर होगी नज़र

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक फाइनल आज 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया और मिचेल सैंटनर की न्यूजीलैंड विश्व चैंपियन बनने के लिए भिड़ेगी।

टूर्नामेंट 20 टीमों के साथ शुरू हुआ था, लेकिन अब सिर्फ ये दो टीमें बची हैं। भारत ने पूरे अभियान में शानदार खेल दिखाया और सिर्फ एक मैच गंवाया। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 253 रनों के विशाल स्कोर के बाद 7 रनों से हराया।

न्यूजीलैंड ने भी दमदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। कीवी टीम पहली बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने का सपना देख रही है।

भारत घरेलू मैदान पर तीसरा खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगा, जबकि न्यूजीलैंड भारत के सपनों को तोड़ने के इरादे से उतरेगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

Related Articles

Back to top button