
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के करेरु गांव में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पत्नी ने पति की हथौड़े से कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुद ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली।
इस दौरान दंपति ने अपने 22 दिन के नवजात शिशु को कमरे में बंद कर दिया। जब ग्रामीणों ने कमरा खोला तो मृत शिशु मिला। इस घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति पर हथौड़े से वार कर दिया। हत्या के बाद पत्नी बच्चे को कमरे में लॉक करके बाहर निकली और रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



