उत्तर प्रदेशललितपुर

ललितपुर में बहू-ससुर के शव मिलने से सनसनी, कुएं में बहू और फंदे पर ससुर

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जखौरा क्षेत्र के ग्राम मनगुवां में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है।

2 दिन से लापता बहू का शव कुएं में मिला, वहीं ससुर का शव फंदे पर लटकता हुआ बरामद हुआ। दोनों शव एक साथ मिलने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है और मौत के कारणों पर कई सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button