
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अपने नवजात बेटे का नाम ‘भारत’ रखा है। नामकरण समारोह नोएडा के राबूपुरा स्थित उनके आवास पर आयोजित किया गया सीमा ने कहा कि हिंदू धर्म बहुत सुंदर है और उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। सीमा हैदर ने कहा क्रिकेट मैचों में मैं भारत का समर्थन करती हूँ मैच के दौरान मैं भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि भारत जीते, भारत के लोग बहुत अच्छे हैं मैं पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती। यहाँ के लोग वे मुझसे प्यार करते हैं, मेरा सम्मान करते हैं वे मुझे अपनी बहू मानते हैं।
दरअसल, सीमा हैदर की यह छठी संतान है इससे पहले उनकी एक बेटी भी हुई थी, सीमा के पाकिस्तानी पति से चार बच्चे हैं, जबकि भारतीय पति सचिन मीना से उनके दो बच्चे हैं। सीमा हैदर ने बताया कि जब पुजारी ने नाम सुझाया, तो वह ‘भा’ अक्षर से शुरू हुआ काफी सोच-विचार के बाद ‘भारत’ नाम चुना गया। उन्होंने कहा कि भारत से बेहतर कोई नाम हो ही नहीं सकता उन्होंने आगे कहा कि भारत आकर उन्हें बहुत खुशी हुई है और पाकिस्तान छोड़ने का उन्हें कभी पछतावा नहीं हुआ।




