
दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि सलीम खान को मस्तिष्क में मामूली रक्तस्राव हुआ था, जिसके लिए ‘डीएसए’ नामक एक सामान्य प्रक्रिया की गई। यह प्रक्रिया सफल रही और उनकी कोई सर्जरी नहीं की गई। डॉक्टर ने बताया, “सलीम खान इस समय वेंटिलेटर पर हैं। उम्मीद है कि उन्हें आज या कल तक वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें कल सुबह 8:30 बजे यहां लाया गया था। एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
17 फरवरी की दोपहर के दिन सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, सलीम खान के इलाज के दौरान सलमान खान, अरबाज खान, हेलेन, सलमा खान, अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, अलवीरा अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री, अरहान खान और खान परिवार के बाकी सदस्य लगातार लीलावती अस्पताल में उनसे मिलने आ रहे हैं। सलीम खान और उनके परिवार के करीबी दोस्त जावेद अख्तर और संजय दत्त को भी कल रात अस्पताल में देखा गया।



