
सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को चिलकाना अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में सराहना की जा रही है।



