रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला, कीव के बीचों-बीच दागीं 75 मिसाइलें

यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) के बीचों-बीच सोमवार को तीन बड़े धमाकों की आवाज़ सुनी गई। इस धमाके में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। यूक्रेन का कहना है कि रूस ने सोमवार को कुल 75 मिसाइलें दागीं हैं, जनता से सुरक्षित जगह छिपने को कहा गया है। हालांकि, मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है लेकिन भारी नुकसान की आशंका है।

क्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में मिसाइल की आवाज के साथ जोरदार धमाके सुने गए हैं। इस धमाके में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। हालांकि, मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। राष्ट्रपति दफ्तर के डिप्टी हेड कीरिलो तिमोशेंको(Kyrylo Tymoshenko) ने कहा कि यूक्रेन पर मिसाइलें बरस रही हैं। ताजा हमलों में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ 75 मिसाइल से हमले किए गए हैं, हालांकि उनमें से 41 को यूक्रेनी एयर फोर्स ने मार गिराया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की के दफ्तर पर भी मिसाइल दागे गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे एक दिन पहले रूसी नेता व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर क्रीमिया (Crimea) पुल पर हुए धमाके के लिए यूक्रेन को ज़िम्मेदार बताया था। कीव में धमाके स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 08 बजकर 15 मिनट पर हुए। धमाकों से एक घंटा पहले हवाई रेड की चेतावनी देने वाले सायरन यूक्रेन की राजधानी में बज उठे थे। कीव के मेयर विटाली क्लिटस्शेको (Vitali Klitschko) ने सोशल मीडिया पर कहा,” राजधानी के मध्य इलाके में कई धमाके हुए।” सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखता है कि शहर के कई इलाकों से काला धुंआ उठ रहा है।

Mulayam Singh yadav की लव स्टोरी और दूसरी शादी, नाराज हो गए थे अखिलेश, जानिए क्यों?

LIVE TV