उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

गणतंत्र दिवस 2026: सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, संविधान सम्मान और एकता का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई दी और संविधान के प्रति गहरा सम्मान जताया।

सीएम योगी ने कहा, “संविधान हमारा पवित्र दस्तावेज है। इसका अनादर देश के महान सपूतों का अनादर है।” उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और जोर दिया कि संविधान के असली संरक्षक भारत के नागरिक हैं।

उन्होंने राष्ट्रप्रेम को लोकतंत्र की मजबूती बताया और अपील की कि सभी संविधान के मूल्यों का पालन करें, एकजुट रहें। “हम एक नए भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जहां संविधान और लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं,” उन्होंने कहा।

Related Articles

Back to top button