देशबड़ी खबर

राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया: 77वें गणतंत्र दिवस की शुरुआत, EU नेताओं की मौजूदगी

भारत ने आज 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह से मनाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद 21 तोपों की सलामी और राष्ट्रगान के साथ परेड की शुरुआत हुई।

इस साल परेड का थीम ‘वंदे मातरम’ के 150 साल का जश्न है, जो राष्ट्रगान की विरासत को दर्शाता है। परेड में भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और प्रगति की कहानी दिखाई गई। इसमें ऑपरेशन सिंदूर जैसे टेबलॉक्स भी शामिल हैं।

मुख्य अतिथि: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। यह भारत-यूरोपीय संघ के मजबूत संबंधों का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। परेड में सैन्य दस्ते, झांकियां और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button