देश

दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल-डीजल महंगे: XP100 अब ₹160 प्रति लीटर

दिल्ली में प्रीमियम ईंधन के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने XP100 पेट्रोल की कीमत 149 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी है। वहीं Xtra Green प्रीमियम डीजल की कीमत 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

XP100 पेट्रोल क्यों खास है?
यह देश का पहला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल है, जो हाई-एंड लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है। Xtra Green डीजल बेहतर माइलेज और कम प्रदूषण के लिए जाना जाता है।

अन्य ईंधन की कीमतें भी बढ़ीं

  • कमर्शियल एलपीजी (19 किलो) की कीमत 195.50 रुपये बढ़कर 2,078.50 रुपये हो गई।
  • जेट फ्यूल (ATF) की कीमत दिल्ली में बढ़कर 2,07,341 रुपये प्रति किलोलीटर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

Related Articles

Back to top button