देश

प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ के चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले, भाजपा के चल रहे विधानसभा चुनाव अभियान के तहत, पीएम मोदी बुधवार को गोगमुख और बिश्वनाथ में विशाल रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा चाय असम की आत्मा है! यहाँ की चाय पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी है। आज सुबह डिब्रूगढ़ में, मैं एक चाय बागान में गया और वहाँ काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। यह एक बहुत ही यादगार अनुभव था ।

कार्यक्रम के अनुसार पहली रैली में प्रधानमंत्री मोदी, धीमाजी जिले के धीमाजी और ढाकुआखा विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे राज्य मंत्री रानोज पेगू और नबा कुमार डोले के लिए प्रचार करेंगे। दूसरी चुनावी रैली में वे बेहाली में पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री पल्लव लोचन दास के लिए प्रचार करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि रैली स्थलों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और भीड़ को नियंत्रित करने तथा कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस के कर्मियों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button