
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक और भारत की विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा को दर्शाने वाला बताया। पीटीआई को दिए विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यह बजट मजबूरी से उपजा “अब या कभी नहीं” वाला क्षण नहीं है, बल्कि तैयारी और प्रेरणा से जन्मा “हम तैयार हैं” वाला पल है।
पीएम मोदी ने बजट को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की दिशा में मजबूत कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट में पूंजीगत व्यय पर फोकस, सुधारों की गति और युवाओं को नई दुनिया के अवसरों के लिए तैयार करने पर जोर है। यह बजट 21वीं सदी की दूसरी तिमाही का पहला बजट है, जो पिछले सुधारों को आगे बढ़ाते हुए अगले 25 वर्षों की नींव रखता है।
बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और उभरते क्षेत्रों जैसे सेमीकंडक्टर, बायोफार्मा में निवेश बढ़ाने की सराहना की। पीएम ने जोर दिया कि यह उत्पादक खर्च पर आधारित है, जो नौकरियां, विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूती सुनिश्चित करेगा।




