देश

पीयूष गोयल का DMK पर तीखा हमला: बोले- “एक परिवार की पार्टी, जो करप्शन के लिए जानी जाती है, तमिलनाडु को कर रही है बर्बाद”

केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु भाजपा चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने गुरुवार को सत्ताधारी DMK पर जोरदार हमला बोला। कोयंबटूर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोयल ने कहा कि DMK एक परिवार के अधीन चल रही पार्टी है, जो करप्शन के लिए जानी जाती है और लगातार तमिलनाडु को पीछे खींच रही है।

गोयल ने DMK पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति, ड्रग्स माफिया, रेत और शराब माफिया तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “DMK पुलिस का दुरुपयोग कर लोगों में डर पैदा कर रही है। कैश-फॉर-जॉब घोटाला, कौशिखा नदी और उक्कदम झील जैसे मुद्दों पर भी डीएमके पूरी तरह फेल रही है।”

पीयूष गोयल ने डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी कि अगर स्टालिन फिर से मुख्यमंत्री बने तो राज्य बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने NDA और AIADMK गठबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि एडप्पादी पलानीस्वामी के नेतृत्व में तमिलनाडु का विकास संभव है।

गोयल ने तमिलनाडु की जनता से अपील की कि वे २३ अप्रैल को NDA को वोट दें ताकि राज्य में अच्छी और विकासोन्मुख सरकार बने।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एक चरण में २३ अप्रैल को होंगे और नतीजे ४ मई को आएंगे।

Related Articles

Back to top button