
पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्राइम वीडियो ने सेट की कुछ खास बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट में लिखा गया, “6 साल फुलेरा में और कभी जाने का मन नहीं किया।”
सीरीज में जितेंद्र कुमार फिर से अभिषेक त्रिपाठी के रोल में नजर आएंगे। इस बार अभिषेक एमबीए की पढ़ाई का सपना पूरा करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन उससे पहले फुलेरा गांव में कुछ अधूरी बातें निपटानी होंगी। नई सीजन में उसे नए और बदले की भावना वाले नेतृत्व के तहत चुनौतीपूर्ण कार्यस्थल का सामना करना पड़ेगा।
2020 में रिलीज होने के बाद से पंचायत ने दर्शकों का दिल जीतकर भारत की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में शुमार हो गई है।
पंचायत 5 को दीपक कुमार मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। सीरीज में रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।



