
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच पाकिस्तान ने दोनों देशों से अपील की है कि वे मौजूदा सीजफायर को जारी रखें।
पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा
“हम ईरान और अमेरिका का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने इस्लामाबाद में शांति वार्ता की। हम आशा करते हैं कि दोनों पक्ष सीजफायर समझौते को जारी रखेंगे।”
डार ने आगे कहा कि आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने सीजफायर कराने के लिए कई दौर की बातचीत में मदद की थी। पाकिस्तान भविष्य में भी दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की सुविधा प्रदान करता रहेगा।



