
वाराणसी में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र के चौका घाट के पास बंद पड़े एक पेट्रोल पंप की आड़ में 250 से ज्यादा कमर्शियल गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित किए गए थे।
आपूर्ति विभाग को कालाबाजारी की सूचना मिलने पर टीम ने छापेमारी की। जांच में पता चला कि मिर्जापुर के एक एजेंसी संचालक ने इन सिलेंडरों का अवैध भंडारण कराया था। विभाग ने ब्लैक मार्केटिंग की आशंका जताते हुए तुरंत कार्रवाई की।
पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने सिलेंडर जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब देश के कई हिस्सों में आम लोगों और हलवाइयों को कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।



