देश

केरल के पलक्कड़ मेडिकल कॉलेज के पास एक वैन से विस्फोटक पदार्थों के 100 से अधिक बक्से जब्त किए गए

केरल के पलक्कड़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने पलक्कड़ शहर के पास एक पिकअप वैन से विस्फोटकों से भरे 100 से अधिक बक्से जब्त किए हैं। इस बरामदगी से पूरे क्षेत्र में चिंता फैल गई है क्योंकि खेप को पूरी तरह गुप्त रूप से ले जाया जा रहा था। पलक्कड़ टाउन साउथ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने पलक्कड़ मेडिकल कॉलेज के पास वाहन से जिलेटिन स्टिक के 100 से अधिक बक्से और डेटोनेटर के 20 से अधिक बक्से बरामद किए। अधिकारी ने पुष्टि की कि विस्फोटकों के बक्से तरबूजों के एक बड़े ढेर के नीचे छिपाए गए थे , यह कार्रवाई बुधवार देर रात हुई।

पुलिस ने वाहन चालक संथिल को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने कोयंबटूर से बक्से लादे थे और उन्हें त्रिशूर की एक खदान में ले जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पहले ही राज्य में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वाहनों की तलाशी के दौरान पिकअप वैन को रोका गया। हालांकि, ड्राइवर ने निर्देश दिए जाने पर भी वाहन नहीं रोका, जिसके कारण पुलिस ने उसका पीछा किया। अब ड्राइवर के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button