
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ PM मोदी ने एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण किया।
दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा जेवर एयरपोर्ट, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगा। पहले चरण में यह सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकेगा। भविष्य में इसे एशिया के सबसे बड़े एविएशन हब में विकसित करने की योजना है।
एयरपोर्ट को ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें स्मार्ट टेक्नोलॉजी, इको-फ्रेंडली डिजाइन और बेहतरीन कनेक्टिविटी पर खास ध्यान दिया गया है।



