
वित्त मंत्री निरमला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026-27 के बाद यूथ डायलॉग में एलन मस्क के X पोस्ट का जिक्र करते हुए भारत की आर्थिक ताकत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि IMF डेटा के मुताबिक, भारत वैश्विक जीडीपी ग्रोथ में 17% योगदान दे रहा है, जो चीन (26%) के बाद दूसरे स्थान पर है। दोनों देश मिलकर 43% वैश्विक ग्रोथ चला रहे हैं, जबकि अमेरिका का योगदान सिर्फ 9.9% है।
सीतारमण ने मस्क के पोस्ट में लिखे “The balance of power is changing” और उनकी हैरानी (“Wow, is this true?”) का हवाला दिया। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि भारत अब इतनी मजबूत अर्थव्यवस्था बन चुका है कि इसे समझना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही चीन से अंतर को पाट लेगा।
यह टिप्पणी बजट पेश करने के बाद छात्रों से बातचीत के दौरान आई, जहां उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति और विकसित भारत के लक्ष्य पर फोकस किया।



