अलीगढ़उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में नया ट्विस्ट: दामाद के साथ फरार हुई सास अब बहनोई के साथ फिर लापता, ले गई 2 लाख के जेवर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र के गांव मछरिया नगला में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना का नया अध्याय सामने आया है। करीब 10 महीने पहले अपनी सास सपना देवी के साथ फरार होकर शादी कर लेने वाला राहुल अब खुद परेशान है।

राहुल के अनुसार, सास सपना देवी अब उसके बहनोई (सास के पति की बहन का पति) के साथ घर से फरार हो गई हैं। बहनोई बिहार के एक जिले में कपड़ों का कारोबार करता है। सास के वहां आने-जाने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

राहुल ने दादों थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि सास 2 लाख रुपये के जेवर लेकर चली गई। राहुल ने बताया कि सास के अचानक लापता होने से वह मानसिक रूप से टूट चुका है और परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह मामला रिश्तों की जटिलताओं और बदलते सामाजिक संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

Back to top button