देश

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के बीच PM मोदी आज CMs के साथ करेंगे बैठक, ‘टीम इंडिया’ मॉडल पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (27 मार्च 2026) शाम को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। पश्चिम एशिया (ईरान युद्ध) में बढ़ते संकट के बीच यह बैठक ईंधन, एलपीजी और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति को मजबूत बनाने पर केंद्रित होगी।

बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ‘टीम इंडिया’ के भावना का हवाला देते हुए कहा है कि कोविड-19 संकट के समय की तरह अब भी केंद्र और राज्य मिलकर काम करें। उन्होंने संसद में भी कहा था कि इस अनोखे संकट से निपटने के लिए सभी को मिलकर असामान्य समाधान निकालने होंगे।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित होने से ऊर्जा सुरक्षा को चुनौती मिल रही है। बैठक में राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, जिसमें सप्लाई चेन, ईंधन उपलब्धता और विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा शामिल है।

Related Articles

Back to top button