विदेश

नेपाल में ‘बालेन राज’ का शंखनाद! रैपर से प्रधानमंत्री बने 35 वर्षीय बालेन शाह

नेपाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव आ गया है। रैपर और पूर्व काठमांडू मेयर बालेन शाह (बालेन्द्र शाह) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली। 35 वर्षीय बालेन नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं।

राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के नेता बालेन शाह ने 12:34 के शुभ मुहूर्त में शपथ ग्रहण की। उनकी पार्टी ने हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया और पारंपरिक दलों को करारी शिकस्त दी। बालेन ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके गढ़ झापा-5 सीट से हराकर सुर्खियां बटोरी थीं।

शपथ ग्रहण समारोह पारंपरिक और सादा रहा। बालेन ने युवाओं के नेतृत्व वाले ‘जन जागरण’ के बाद सत्ता संभाली है। उनकी पार्टी ने लगभग दो-तिहाई बहुमत के साथ चुनाव जीता।

Related Articles

Back to top button