देश

‘संसद से नरेंद्र गायब, देश से सिलेंडर गायब’: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, एलपीजी संकट पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एलपीजी और ईंधन संकट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पर संसद के बाहर विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर तीखी टिप्पणी की। राहुल ने लिखा, “संसद से नरेंद्र गायब, देश से सिलेंडर गायब।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने कहा कि देश में रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार चुप है। उन्होंने पूछा कि क्या पीएम को आम आदमी की मुश्किलों की परवाह नहीं? राहुल ने ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट में बाधा से उपजे संकट पर सरकार की तैयारियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत वैकल्पिक आपूर्ति सुनिश्चित करे और कीमतें नियंत्रित रखे।

यह बयान संसद सत्र के दौरान आया, जहां विपक्ष ने एलपीजी संकट पर चर्चा की मांग की थी।

Related Articles

Back to top button