देश

नालंदा: महिला से खुलेआम छेड़छाड़, वीडियो वायरल; तेजस्वी यादव ने की निंदा

नालंदा के अयापुर गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला को घेरकर उसके साथ खुलेआम छेड़छाड़ और मारपीट की। आरोपियों को शक था कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है।

पीड़िता ने बताया कि वह 26 मार्च को फोन रिचार्ज कराने दुकान गई थी, तभी गांव के कुछ लोग उसे घेर लिया और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह खिड़की तोड़कर भागकर अपनी जान बचाई।

वायरल वीडियो में महिला को घसीटते और प्रताड़ित करते देखा जा सकता है। पीड़िता अपने तीन बच्चों और सास के साथ गांव में रहती है, जबकि उसका पति मजदूरी के लिए पुणे में काम करता है।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की कड़ी निंदा की और इसे सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश बताया। उन्होंने बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया।

Related Articles

Back to top button