सपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें, तलवार से केक काटने पर मामला दर्ज

मुंबई के शिवाजी नगर गोवंडी संभाग के समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी के जन्मदिन के मौके पर शनिवार को रथ निकाली गई। इतना ही नहीं उनके जन्मदिन पर तलवार से केट भी काटा गया। लेकिन अबू आजमी को यह करना भारी पड़ गया। क्योंकि ऐसा करने पर पुलिस ने अब अबू आजमी समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें-समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची

पुलिस के मुताबिक, अब आजमी और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तलवार से केक काटने और कोरोना रोकथाम नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। उनके सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने पटाखे भी फोड़े गए और कोरोना के नियमों का अल्लंघन किया गया। वहीं इस बारे में जब अबू आजमी से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का प्यार है। यह तलवार मारने के लिए नहीं थी, हम बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद इकट्ठा कर रहे थे।

Mumbai Police registers FIR against Samajwadi Party MLA for violating Covid  norms to celebrate birthday - Cities News

बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 5,508 नए मामले सामने आए और 151 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 4,895 मरीज संक्रमण मुक्त हुए है। जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 61,44,388 हो गई। राज्य में 71,510 मरीजों का उपचार चल रहा है।

LIVE TV