मनोरंजन

मुंबई: रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े 5 आरोपी हिरासत में

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर (शेट्टी टावर) के बाहर रविवार तड़के गोलीबारी हुई। हमले के समय रोहित शेट्टी घर में थे, लेकिन उन्हें या परिवार को कोई चोट नहीं आई। बाइक सवार हमलावर ने 5 राउंड फायर किए और फरार हो गए।

पुणे पुलिस ने मुंबई पुलिस की सूचना पर 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी: अमन आनंद मरोटे (27), आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18), स्वप्निल बंडू सकत (23) – सभी पुणे निवासी। चार को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया, कोर्ट ने 5 फरवरी तक पुलिस रिमांड दिया।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े) के नाम से अकाउंट से पोस्ट आया, जिसमें जिम्मेदारी ली और रोहित शेट्टी को “ट्रेलर” बताकर धमकी दी: “अगली गोलियां बेडरूम में चलेंगी।” बॉलीवुड को चेतावनी दी गई। पुलिस जांच कर रही है, मोटिव स्पष्ट नहीं। रोहित शेट्टी को पहले कोई धमकी नहीं मिली थी।

Related Articles

Back to top button