मनोरंजन

मिर्ज़ापुर: द मूवी रिलीज डेट घोषित – 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के फैंस के लिए बड़ी खबर! मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर मिर्ज़ापुर: द मूवी की रिलीज डेट घोषित कर दी है। यह गैंगस्टर ड्रामा 4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे रितेश सिद्धवानी व फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, “प..फ..ब..भ..मिर्ज़ापुर The Movie का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाइएं। #MirzapurTheMovie 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में।”

फैंस में जबरदस्त उत्साह है। कई यूजर्स ने कमेंट में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) के वापस आने पर खुशी जताई। एक यूजर ने लिखा, “मुन्ना भैया बैक!” जबकि दूसरे ने कहा, “फाइनली मुन्ना भैया को फिर देख पाएंगे।”

मिर्ज़ापुर: द मूवी का कास्ट
फिल्म में मूल सीरीज के मुख्य कलाकार लौट रहे हैं:

  • पंकज त्रिपाठी – कालीन भैया
  • अली फजल – गुड्डू पंडित
  • रसिका दुगल – बीना त्रिपाठी
  • दिव्येंदु शर्मा – मुन्ना त्रिपाठी
  • श्वेता त्रिपाठी – गजगामिनी ‘गोलू’ गुप्ता

अन्य प्रमुख कलाकार: रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश टेलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास।

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वर्तमान में पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है। दिसंबर 2025 में अली फजल ने सेट से ग्रुप फोटो शेयर कर लिखा था, “OG फैमिली बैक… सॉन्ग शूट को स्टाइल में खत्म किया। #MTheFilm”

फैंस अब 4 सितंबर 2026 का इंतजार कर रहे हैं, जब मिर्ज़ापुर का यह नया अध्याय बड़े पर्दे पर आएगा।

Related Articles

Back to top button