विदेश

मिडिल ईस्ट युद्ध: अमेरिका-इज़राइल हमलों से ईरान के 50 से ज्यादा सांस्कृतिक स्थल क्षतिग्रस्त

ईरान-अमेरिका-इज़राइल युद्ध के दो हफ्तों में अमेरिका और इज़राइल के हमलों से ईरान के 50 से अधिक सांस्कृतिक धरोहर स्थल प्रभावित हुए हैं। ईरान के सांस्कृतिक विरासत मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

मंत्रालय के अनुसार कुल 56 स्थानों को नुकसान पहुंचा, जिसमें संग्रहालय, बाजार, ऐतिहासिक सरकारी इमारतें और मस्जिदें शामिल हैं। प्रमुख क्षतिग्रस्त स्थलों में तेहरान का गोलेस्तान पैलेस, शाह अब्बास मस्जिद और 17वीं शताब्दी का चेहल सुतून शामिल हैं।

कुर्दिस्तान क्षेत्र के साथ ही लोरिस्तान और केरमानशाह प्रांतों के कई सांस्कृतिक स्थल भी प्रभावित हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये हमले ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की इमारतों पर गंभीर असर डाल रहे हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

यह युद्ध अब सिविलियन और सांस्कृतिक नुकसान के साथ-साथ ऊर्जा आपूर्ति पर भी गहरा असर डाल रहा है।

Related Articles

Back to top button