
मेरठ में पुलिस विभाग के अंदर ही एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला सिपाही को अपनी कार में खींचकर बलात्कार का प्रयास किया गया। आरोपी खुद एक सिपाही है, जो पीड़िता का पूर्व सहकर्मी है।
पीड़िता ने बताया कि दोनों पहले नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में साथ तैनात थे। उसने आरोपी सिपाही से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसे चुकाने के बाद भी आरोपी बार-बार यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा। जब महिला ने मना किया तो आरोपी ने उसे जबरन कार में खींच लिया।
महिला सिपाही ने शोर मचाकर खुद को बचाया और तुरंत मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना रेलवे थाना क्षेत्र के पास हुई। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।



