
मथुरा के केसी घाट पर यमुना नदी में एक नाव पलट जाने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। नाव में 20 से 25 श्रद्धालु सवार थे।
घटना पीपा पुल के पास हुई, जहां नाव पुल से टकराकर पलट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। बाकी श्रद्धालुओं को बचाया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासन मौके पर सक्रिय है और पूरे मामले की जांच कर रहा है।



