
तेलंगाना से सामने आए एक भयावह सामूहिक हत्याकांड में, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी ताकि वह वारंगल में दूसरी शादी कर सके और एक बेटे का पिता बन सके। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त ने खुलासा किया कि आरोपी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दूसरी शादी करने के इरादे से अपनी पत्नी, 9 और 6 साल की बेटियों और तीन महीने के गर्भस्थ शिशु की हत्या करने के लिए इस अपराध की साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, अजहरुद्दीन ने पीड़िता फरहत से 2016 में शादी की थी और दंपति की दो बेटियां थीं। जांच में एक चौंकाने वाला सिलसिला सामने आया है, 2021 और 2022 के दौरान, उसने कथित तौर पर लिंग निर्धारण परीक्षणों में लड़की भ्रूण पाए जाने के बाद जबरन गर्भपात कराया। अधिकारियों का कहना है कि बाद में उसका एक अन्य महिला से संबंध बन गया और वह उससे शादी करना चाहता था, अजहरुद्दीन अपनी पत्नी और बच्चों को एक स्विमिंग पूल में सैर के बहाने ले गया फिर उसने अपनी पत्नी और बच्चो को पूल में धकेल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।



