
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 12 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग्स के आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रमुख तबादले:
- सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज नियुक्त किया गया है।
- मनोज रावत को एएसपी दक्षिणी संभल बनाया गया है।
- आयुष विक्रम सिंह को बहराइच सिटी का एसपी बनाया गया है।
- विनायक गोपाल भोंसले को एएसपी मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- अंतरिक्ष जैन को एएसपी ग्रामीण बुलंदशहर बनाया गया है।
- ट्विंकल जैन को एडीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।
- लिपि नागयाच को एडीसीपी वाराणसी कमिश्नरेट बनाया गया है।
- राजकुमार मीणा को एएसपी मिर्जापुर (नक्सल क्षेत्र) की जिम्मेदारी दी गई है।
- ऋषभ रुनवाल को एसपी सोनभद्र (नक्सल क्षेत्र) बनाया गया है।
- आलोक कुमार को एएसपी पूर्वी प्रतापगढ़ का पद सौंपा गया है।
- ईशान सोनी को एएसपी जालौन बनाया गया है।
- मयंक पाठक को एएसपी ग्रामीण सहारनपुर की पोस्टिंग दी गई है।
सरकार ने इन तबादलों का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना बताया है। नए अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।



