देश

लोकसभा में बड़ा फैसला: 8 विपक्षी सांसदों की निलंबन रद्द, स्पीकर बोले- प्लेकार्ड और AI-जनरेटेड तस्वीरें न दिखाएं

लोकसभा ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद वॉइस वोट से यह फैसला हुआ।

निलंबन रद्द होने वाले सांसदों में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, सी किरण कुमार रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग, मणिक्कम टैगोर, प्रशांत पडोले और डीन कुरियाकोस, साथ ही सीपीआई(एम) के एस वेंकटेशन शामिल हैं। ये सांसद 3 फरवरी को “अशोभनीय व्यवहार” के आरोप में पूरे बजट सत्र (2 अप्रैल तक) के लिए निलंबित किए गए थे।

सदन में कई विपक्षी सदस्यों की दलीलों के बाद रिजिजू ने कहा कि सदन के सुचारू संचालन के लिए एक ‘लक्ष्मण रेखा’ तय करने की जरूरत है, जिस पर दोनों पक्ष सहमत हुए। फैसले के बाद ये सांसद सदन की कार्यवाही में वापस शामिल हो सकेंगे।

स्पीकर ओम बिरला की सख्त हिदायत
निलंबन रद्द होने के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “प्लेकार्ड न दिखाएं, AI-जनरेटेड तस्वीरें न लगाएं।” स्पीकर ने सदन की गरिमा और शालीनता बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि बहस-चर्चा के दौरान ऐसी चीजों से परहेज करें।

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
निलंबन रद्द होने के बाद इन 8 सांसदों ने सदन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कदम सदन में हालिया तनाव को थोड़ा कम करने वाला माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button