
लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों को लेकर BCCI, जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड पर मैचों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए ये गाइडलाइंस बनाई गई हैं।
महत्वपूर्ण नियम:
- स्टेडियम में प्रवेश के लिए वैध टिकट अनिवार्य है। बिना टिकट या बारकोड खराब होने पर एंट्री नहीं मिलेगी।
- स्टेडियम गेट मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले खुलेंगे।
- टिकट एक व्यक्ति के लिए ही मान्य होगा, दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं।
- प्रतिबंधित वस्तुएं: पानी की बोतल, सिक्के, लाइटर, ग्लास, पावर बैंक, बैग, हेलमेट, हथियार, ईयरफोन, पोर्टेबल स्पीकर आदि।
- कोई भी व्यावसायिक, राजनीतिक, धार्मिक बैनर, पोस्टर या झंडा लाना मना है। सिर्फ सादा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की अनुमति।
- स्टेडियम परिसर में खाना, शराब और धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित।
- बिना अनुमति फोटो/वीडियो रिकॉर्डिंग या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जा सकेगी।
BCCI ने दर्शकों से अपील की है कि नियमों का पालन करें ताकि मैच का माहौल सुरक्षित और आनंददायक बना रहे।



