
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष मायावती ने आज लखनऊ स्थित BSP प्रदेश कार्यालय में अहम संगठनात्मक बैठक की। इसमें प्रदेश भर से जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, भाईचारा कमेटी पदाधिकारी और अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में संगठन मजबूती, चुनावी रणनीति और जनसंपर्क पर मंथन हुआ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा:
- BSP को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है।
- धर्म-जाति के नाम पर राजनीति हो रही है, आपस में लड़वाना देशहित में नहीं।
- जनता से जुड़े मुद्दे दरकिनार किए जा रहे हैं।
- सत्ता में मौजूद पार्टियां काम नहीं कर रही हैं।
- चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए कार्यकर्ता सतर्क और सक्रिय रहें, तैयारी तेज करें।
मायावती ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि पार्टी सामाजिक न्याय और सर्वजन हिताय की राजनीति पर फोकस करे। बैठक में 403 विधानसभाओं के प्रभारियों को बुलाया गया था। BSP अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति पर कायम है और संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है।



