उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ हादसा: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास निंजा-GT बाइक से स्टंट करते 17 साल के लड़के की मौत, बाइक सीज

लखनऊ में रेसिंग और स्टंट की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हाई-पावर बाइक्स (कावासाकी निंजा और GT) से स्टंट करते हुए 17 वर्षीय लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। स्टंट के दौरान बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टंट करते युवक को गिरते और टक्कर होते देखा जा सकता है। मृतक नैतिक के पिता उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (AE) हैं। गोमती नगर विस्तार थाने ने मौके से बाइक जब्त कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि स्टंट और रेसिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे हादसों में अक्सर युवा अपनी जान गंवा बैठते हैं, जिससे अभिभावकों और समाज में चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button