देश

कोविड के दौरान लगाए गए लॉकडाउन की तरह लॉकडाउन नहीं लगेगा : वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को एलपीजी की कमी के बीच देश में लॉकडाउन की अफवाहों का खंडन किया और सभी को आश्वस्त किया कि देश में ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने कहा, “मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ है कि कुछ नेता लॉकडाउन और ईंधन की कमी की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि कुछ नेता लॉकडाउन और ईंधन की कमी की बात कर रहे हैं। ये निराधार बातें हैं। राजनीतिक हलकों में बैठे लोगों की ऐसी टिप्पणियां चिंताजनक हैं। कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हुआ था, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हुआ था, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button