देश

पश्चिम बंगाल: टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस भाजपा में शामिल

18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने मंगलवार (31 मार्च) को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इन चुनावों के लिए मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को निर्धारित है। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सुकांत मजूमदार की उपस्थिति में टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी ने भाजपा में प्रवेश किया, फिलहाल उनके पश्चिम बंगाल चुनाव लड़ने की संभावना है।

पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे जो अवसर मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं… यह सिर्फ एक टिकट नहीं है; यह एक जिम्मेदारी है… मुझे देश और उसके युवाओं की सेवा करने का अवसर मिला है… ‘खेलो इंडिया’ एक उत्कृष्ट पहल है… मेरा इरादा युवाओं पर उसी समर्पण और एकाग्रता के साथ ध्यान केंद्रित करने का है, जैसा कि प्रधानमंत्री ने ‘खेलो इंडिया’ और युवा पीढ़ी के प्रति दिखाया है।

Related Articles

Back to top button