
एक चालबाज युवक सुनील कुमार ने महज 6 साल में तीन शादियां रचाकर दहेज और जेवर लूट लिए। हर बार खुद को कुंवारा बताकर शादी की और फिर दहेज की अधिक मांग कर पत्नियों को घर से निकाल दिया। अब वह चौथी शादी की फिराक में था, लेकिन तीनों पत्नियों ने मिलकर उसका राज खोल दिया।
सुनील कुमार ललितपुर जिले के जखौरा/लिधोरा गांव का रहने वाला है। उसकी पहली शादी 2019 में हुई, जिसमें 5 लाख रुपये और जेवर लिए। कुछ महीनों बाद अतिरिक्त दहेज मांगकर पत्नी को मायके भेज दिया। दूसरी शादी 2021 में 8 लाख रुपये दहेज ली। तीसरी 2023 में झांसी के बबीना क्षेत्र में लगभग 8 लाख रुपये और जेवर हड़पे। कुल मिलाकर 21 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी।
तीनों पीड़ित महिलाएं एक साथ झांसी एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। महिलाओं ने मांग की कि सख्त कार्रवाई हो ताकि वह किसी और की जिंदगी न बर्बाद कर सके।
सुनील का पिता रेलवे में गैंगमैन है, जबकि वह खुद बेरोजगार बताया जा रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।



