
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में मंदिर निर्माण के दौरान जमीन से 16 प्राचीन सोने की ईंटें निकलने का मामला सामने आया है।
ईंटें निकलने की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कुछ देर बाद पूजन के दौरान ये ईंटें अचानक गायब हो गईं। इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।
लोगों ने स्थानीय तांत्रिक और एक युवक पर इन ईंटों को चुराने का शक जताया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ललितपुर के एसपी ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।



